सिरोही: *सिरोही: शहरी सेवा शिविर में 69क के पट्टे जारी, विमला देवी और मनोज कुमार को मिला मालिकाना हक*
Sirohi, Sirohi | Jun 29, 2026 राज्य सरकार के शहरी सेवा शिविर 2026 के तहत सोमवार को नगरपरिषद सिरोही में शिविर आयोजित हुआ। लंबे समय से 69क पट्टे के लिए प्रयासरत विमला देवी पत्नी पुखराम माली और मनोज कुमार को मौके पर ही पट्टे बनाकर दिए गए। पट्टा मिलने से दोनों परिवारों में खुशी है।