विद्युत विभाग की लापरवाही से पतैली पश्चिमी पंचायत में जल संकट, जर्जर तार टूटने से ठप बिजली आपूर्ति
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत पतैली पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 14 में विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। जर्जर और पुराने बिजली तार कई जगहों से टूट जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे नल-जल व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है और ग्रामीणों के सामने पानी का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड 14 के वार्ड अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी वर्ष 2023 से ही जर्जर बिजली तार को बदलवाने और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। लगातार आवेदन एवं शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने का आरोप लगाया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, वर्तमान में जर्जर तार कई स्थानों से टूट चुका है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण नल-जल योजना प्रभावित है �