हरदोई: जिला जज के निर्देश पर अपर जिला जज ने हरदोई जिला कारागार का निरीक्षण किया, बंदियों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं
Hardoi, Hardoi | Feb 4, 2025 जिला जज संजीव शुक्ला के निर्देश पर अपर जिला जज भूपेंद्र प्रताप ने जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया, उन्होंने बंदियों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं।अपर जिला जज ने बंदियों को बताया कि ऐसे बंदी जो गरीब है और अपना प्राइवेट अधिवक्ता नही कर पा रहे है वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कारागार अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र दे सकते है।