फतेहाबाद: थाना समाधान दिवस में आई आधा दर्जन शिकायतें, निस्तारण के लिए दिए गए निर्देश
Fatehabad, Agra | Jun 13, 2026 महीने के दूसरे शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व से जुड़ी आधा दर्जन से अधिक शिकायतें सामने आईं, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जानकारी के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है।