रामानुजगंज: बिजली के नाम पर 'वसूली' का खेल, पैसे नहीं दिए तो उखाड़ ले गए पोल
रामानुजगंज शुक्रवार महादेवपुर पंचायत के खुटरा पारा में ग्रामीण वर्षों से लो वोल्टेज की मार झेल रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कनेक्शन होने के बावजूद बिजली का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा। अब मामला और गंभीर हो गया है, जहां ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर ठेकेदार के पेटी कॉन्ट्रैक्टर ने मोटी रकम मांगी। पौडो जनजाति निवास करते हैं इस गांव में