सिमडेगा: सिमडेगा सदर अस्पताल में कार्यशाला, स्वास्थ्य कर्मियों को फायर सेफ्टी के प्रति दिलाई गई शपथ
सिमडेगा सदर अस्पताल के सभागार में सोमवार को 11:00 बजे कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्रालय झारखंड सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य कर्मियों को फायर सेफ्टी के प्रति शपथ दिलाई गई ।मौके पर उपाधीक्षक डॉक्टर आनंद काका ने कहा सदर अस्पताल संवेदनशील स्थान है। यहां पर फायर सेफ्टी के प्रति लोगों को जागरूक बहुत ही जरूरी है।