योग से स्वस्थ समाज की ओर एक मजबूत कदम... 🧘♂️
अंतरराष्ट्रीय 12वें योग दिवस के अवसर पर तिलगोड़ी मिनी स्टेडियम, नेवादा में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने सहभागिता कर योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
इस अवसर पर उन्होंने प्रयागराज मंडल की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही उपस्थित जनसमूह को योग अपनाकर स्वस्थ, निरोग एवं अनुशासित जीवन जीने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
श्री मिश्रा ने कहा कि "योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है।"
उनके इस सराहनीय कार्य और जनहित के संदेश की क्षेत्रवासियों ने जमकर प्रशंसा की।
#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #संदीप_मिश्रा #नेवादा #तिलगोड़ी_मिनी_स्टेडियम योग_से_निरोग Kaushambi YogaForLife स्वस्थ_भारत