भिंड नगर: भारतीय जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 जयंती के अवसर पर भिंड में केबिनेट मंत्री ने की सहभागिता।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 'स्मरण पखवाड़ा' के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में रविवार को लगभग 4 बजे केबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने भिंड तथा ग्वालियर में कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की।