बरूराज मोतीपुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोसाईपुर में कक्षा में शिक्षक का सोते हुए का वीडियो हुआ वायरल।
मोतीपुर प्रखंड क्षेत्र के परसौनी नाथ पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोसाईपुर का बताया जाता है। जहां वायरल वीडियो में शिक्षक विनय कुमार विद्यालय में कक्षा के समय क्लास में सोए हुए दिखते हैं ।पूछने पर कहते हैं कि आज कोई बच्चा नहीं आया है। इसलिए हम सोए हुए हैं। वहीं इस मामले को लेकर प्रधानाचार्य ने कहा कि ।मामला संज्ञान में आया है जांच की जा रही है।