आरोन: अशोकनगर रोड पर अवैध शराब बेचते हुए तस्कर गिरफ्तार, आरोन थाना पुलिस ने की कार्रवाई
Aron, Guna | May 18, 2026 आरोन थाना पुलिस ने रात के अंधेरे में अवैध शराब की तस्करी करते तस्कर को पकड़ा है। 18 मई को थाना प्रभारी ने बताया, बीती रात पनवारी हाट पुलिस चौकी टीम ने अशोकनगर रोड पर रंगे हाथों तस्कर राजेश पारदी ग्राम माधोगढ़ थाना कचनार जिला अशोकनगर को गिरफ्तार किया। दो प्लास्टिक की कैनौ में 70 लीटर अवैध कच्ची जहरीली शराब और बाइक जप्त की है। मामला दर्ज कर जांच जारी है।