निज़ामाबाद: ग्राम सभा की जमीन के पट्टे को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को दोपहर करीब एक बजे ग्राम प्रधान के साथ तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को ज्ञापन सौंपा ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव की कीमती ग्राम सभा की जमीन का पट्टा कथित रूप से दूसरे गांव के लोगों के नाम कर दिया गया है ।