एटा: नगला मुई में तीन वर्षीय मासूम खेलते समय दूध से गंभीर रूप से झुलसी, परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
Etah, Etah | Feb 19, 2024 थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला मुई निवासी तीन वर्षीय मासूम रौनक पुत्री मनपाल खेलते समय गर्म दूध से झुलस गई। मासूम को तत्काल आनन-फानन में परिजनों ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के दौरान रौनक की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया है।