कोरबा: जिला पंचायत में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS प्रतीक जैन होंगे नए CEO
Korba, Korba | Jul 8, 2026 छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी की है। इस फेरबदल के तहत छत्तीसगढ़ कैडर के 2020 बैच के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी प्रतीक जैन को जिला पंचायत कोरबा का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।