मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर ग्राम पंचायत सलापड़ में एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जागरूकता-सह-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपमंडलाधिकारी (ना.) अमर नेगी ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया तथा उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।#AntiChittaCampaign #DrugFreeHimachal #Salapad #Sundernagar #Mandi #InternationalDayAgainstDrugAbuse #HimachalNews #BreakingNews #LatestNews #YouthAwareness