नवाबगंज: देवा में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, मरीज परेशान और सेवाएं प्रभावित
बाराबंकी जिले के देवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। यह निर्णय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा संघ के आह्वान पर लिया गया। संविदा कर्मियों का कहना है कि उन्हें मार्च 2026 से अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।