चंदवारा: रामेश्वर मोदी महादेव मोदी+2 हाई स्कूल चंदवारा में पुलिस का संवाद कार्यक्रम, विद्यार्थियों को किया जागरूक
कोडरमा पुलिस द्वारा बुधवार को चंदवारा स्थित रामेश्वर मोदी महादेव मोदी+2 हाई स्कूल में “संवाद कार्यक्रम” बुधवार को 10 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियम, महिला एवं बाल सुरक्षा, अनुशासन और नैतिकता जैसे विषयों पर जागरूक किया।