बिजनौर: मंडावर ससुराल से वापस घर लौट रहा युवक भगवानपुर के पास सड़क हादसे में घायल
Bijnor, Bijnor | May 26, 2024 मंडावर के मोहल्ला बंजारान से ससुराल से वापस लौट रहा वासिद नाम का एक युवक सड़क हादसे में भगवानपुर के पास घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वासिद को किसी वेन चालक ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित वासिद ने इस मामले में स्थानीय थाने में शिकायत की और पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लिया है।