बाढ़: बाढ़ के भवानी चौक के पास ससुर-दामाद विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के कई लोग घायल
Barh, Patna | Apr 27, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के भवानी चौक के समीप सोमवार दोपहर पारिवारिक विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया, जब ससुर और दामाद के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना करीब 12 बजे की है। लड़की पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी को शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।