मुंगावली अंतर्गत ग्राम पंचायत मथाना का गुरुवार को दोपहर लगभग 12 बजे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश कुमार जैन ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम में आयोजित स्व सहायता समूहों की बैठक में भाग लिया। ग्राम संगठन अध्यक्ष फूलकुमारी अहिरवार ने बताया कि गांव में 15 स्व सहायता समूह सक्रिय हैं।