सहसवान: नवीगंज गांव में धमार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह के रिवाल्वर गिरने से लगी गोली
बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले राणा प्रताप सिंह पुत्र ब्रज भूषण सिंह धमार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता है। वह थाना उसावां क्षेत्र के नवीगंज अपने गांव में शादी समारोह गए थे कि अचानक उनका रिवाल्वर जमीन पर गिर गया और फिर गोली चल गई गोली राणा प्रताप सिंह के पैर में जा लगी।