मोतिहारी: सौरभ सुमन यादव ने पूर्वी चंपारण में नए जिला अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया
श्री सौरभ सुमन यादव ने पूर्वी चंपारण के नए जिलाधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया है। पदभार ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने जिले के विकास और आम जन की समस्याओं के समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ा