अंबिकापुर: अंबिकापुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में लग रहे डम को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बयान आया सामने
अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में लग रहे डोम को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। जहां उन्होंने कहा कि बाजार दर और टेंडर के रेट का मिलान हो। मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए टेंडर प्रक्रिया से पहले काम शुरू होना संदेश पैदा करता है यह स्वस्थ परंपरा नहीं है