जहानाबाद: बिजली ऑफिस मोहल्ले से मारपीट मामले में फरार पति-पत्नी गिरफ्तार
जहानाबाद नगर थाने की पुलिस ने रविवार को बिजली ऑफिस मोहल्ला में छापेमारी कर मारपीट के मामले में फरार चल रहे पति–पत्नी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राकेश रंजन सिंह एवं उनकी पत्नी मौसमी बनर्जी के रूप में की गई है। थाना प्रभारी मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों के विरुद्ध मारपीट करने के मामले में पूर्व में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।