जहानाबाद: दाउदपुर से फरार वारंटी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी
कल्पा थाना की पुलिस ने रविवार को दाउदपुर गांव में छापेमारी कर एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान उक्त गांव निवासी पंकज सिंह के रूप में की गई है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पंकज सिंह के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। वह पुलिस के डर से काफी समय फरार चल रहा था जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी जारी है।