उतरौला: नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष प्रतिनिधि ने वार्ड चलो अभियान में विधायक के साथ घर-घर किया संपर्क
10 अप्रैल गुरुवार 1 बजे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता ने वार्ड चलो अभियान के तहत वार्ड ना॰ 4 एवं 14 में विधायक राम प्रताप वर्मा व कार्यकर्ताओ के साथ हर घर संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों को भाजपा के पत्रक का वितरण करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं तथा नीतियों की जानकारी दी।