लातेहार: लातेहार के अंबाकोठी में आयोजित श्री रामचरित्र मानस नवाहन पारायण पाठ का भव्य समापन हवन के उपरांत मंगलवार की शाम 6:00 बजे
जहां मूर्ति विसर्जन में राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने भाग लेकर समिति के सदस्यों के साथ मुख्य पथ लातेहार में भ्रमण किया। जहां मूर्ति का विसर्जन लातेहार स्टेट बैंक के समीप तालाब में विधि विधान के साथ किया गया। ज्ञात हो कि लातेहार के अंबाकोठी में विगत 53 वर्षों से लगातार श्री राम चरित्र मानस नवाहन पारायण पाठ का आयोजन किया जाता रहा है।