नौगढ़: नौगढ़ में भाजपा नौगढ़ मंडल की कार्यसमिति बैठक में संगठन सशक्तीकरण पर दिया गया जोर
नौगढ़ में भाजपा नौगढ़ मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक शुक्रवार दोपहर 2 बजे मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, नियमित बैठकों के आयोजन तथा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर जोर दिया गया। साथ ही सरल ऐप पर बैठक का विवरण अपलोड करने और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण पूरा करने का आह्वान किया।