झांसी: पीपीपी मॉडल पर संरक्षित होंगे जनपद के पांच प्राचीन मंदिर, क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग ने शासन को भेजी सूची
Jhansi, Jhansi | Mar 23, 2025 पीपीपी मॉडल पर संरक्षित होंगे जनपद के पांच प्राचीन मंदिर क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग ने शासन को भेजी सूची दरअसल झांसी के क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग ने पांच प्राचीन मंदिरों को संरक्षित करने की सूची शासन को भेजी थी। उस पर प्रदेश मुख्यालय से मुहर लग गई है। अब रामपुरा, सिंगार, सुट्टा, स्यावरी और ठर्राें में स्थित मंदिर को पीपीपी मॉडल पर संरक्षित किया जाएगा।