झांसी: स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों के वेतन में कटौती, कर्मियों ने गरौठा विधायक के शिवाजी नगर स्थित आवास का घेराव किया
Jhansi, Jhansi | Mar 23, 2025 झांसी में स्वास्थ विभाग के दर्जनों संविदा कर्मी बिना बताए वेतन कटने की शिकायत को लेकर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत के शिवाजी नगर स्थित आवास का घेराव किया। उन्होंने विधायक को अवगत कराया कि हर वर्ष बजट आने पर उनके वेतन में 5 प्रतिशत की वृद्धि होती है, परंतु वर्ष 2024-25 में उनके वेतन में 15 से 17 प्रतिशत की कटौती कर दी गई है।