झांसी: झांसी जनपद में 24 मार्च से बेसिक शिक्षा विभाग की कक्षा 1 से 8वीं तक की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी
Jhansi, Jhansi | Mar 23, 2025 झांसी में 24 मार्च से बेसिक शिक्षा विभाग की कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी, जो 28 मार्च तक चलेंगी। विभाग ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग में लगभग 1.20 लाख परीक्षार्थी हैं। वार्षिक परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक चलेगी।