झांसी: नगर निगम में गृहकर जमा करने की रफ्तार ढाई गुना बढ़ी, 31 मार्च के बाद 12% ब्याज लगेगा
Jhansi, Jhansi | Mar 23, 2025 नगर निगम में गृहकर जमा करने की रफ्तार ढाई गुना बढ़ गई है। आम तौर पर जहां रोजाना आठ लाख रुपये गृहकर जमा हो रहा था। वहीं, होली के बाद प्रतिदिन 20 लाख रुपये गृहकर जमा हो रहा है। 31 मार्च के बाद 12 फीसदी ब्याज लगने लगेगा। नगर निगम में इस साल गृहकर वसूली का लक्ष्य 28 करोड़ रुपये है। इस महीने के अंत तक कर विभाग को लक्ष्य पूरा करना है। इसके लिए सूची तैयार कर ली है।