मानपुर: ग्राम चिल्हारी में हनुमान पहाड़ी पर श्री हनुमान प्राकट्योत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया
Manpur, Umaria | Apr 2, 2026 विकासखंड मानपुर अंतर्गत ग्राम चिल्हारी के हनुमान पहाड़ी पर बड़े धूमधाम हर्षोल्लास और धार्मिक अनुष्ठान के साथ श्री हनुमान जी प्राकट्योत्सव मनाया गया ।इस दौरान हनुमान जी का रुद्राभिषेक वैदिक विधि विधान के साथ पूजन अर्चन,हवन आरती तथा सुंदरकांड पाठ,हनुमान चालीसा के साथ किया गया जिसमें काफी संख्या मे श्रद्धालु मौजूद रहे।वहीं शाम को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।