बाबई: माखननगर पहुंचे परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह शुक्रवार की देर रात माखननगर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर जमकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेर्तत्व में देश ने प्रगति की नई ऊंचाइयां स्थापित की है। सुव्यवस्थित और सुनियोजित ढंग से देश का विकास किया गया हैं।