बाबई: माखननगर के काली मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर क्षेत्रीय विधायक ने की साफ सफाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी देशवासियों से धार्मिक स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई करने का आह्वान किया है। इसी को लेकर आज विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने माखननगर स्थित काली मंदिर में पहुंचकर साफ सफाई की एवं नगरवासियों से धार्मिक स्थलों को साफ रखने एवं दीप प्रज्वलित करने के लिए प्रेरित किया।