बाबई: आवास कॉलोनी में पुलिस ने व्यक्ति के कब्जे से अवैध शराब की जब्त, आरोपी को गिरफ्तार कर मामला किया दर्ज
माखननगर में आवास कॉलोनी में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्रवाई करते हुए आज आरोपी सुनील पिता चंद्रकांत के पास से 5 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की। आरोपी के पास से जप्त की गई शराब की कीमत ₹500 बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।