बाबई: खारदा में लायंस क्लब ने स्कूली बच्चों को सर्दी से बचने स्वेटर वितरित कर अन्य लोगों से भी बच्चों की मदद करने की अपील की
माखननगर के ग्राम खारदा पहुंच कर यहां लायंस क्लब ने आज शासकीय माध्यमिक शाला के बच्चों को ठंड से बचने के लिए उन्हें स्वेटर वितरित किए। साथ ही इस दौरान उन्होंने अन्य लोगों से भी स्कूली बच्चों मदद करने के लिए अपील की। लायंस क्लब के द्वारा लगभग 60 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए।