बाड़ी: जगन गुर्जर हत्याकांड से परिजनों में आक्रोश, बेटे ने CBI जांच की मांग उठाई
Bari, Dholpur | Jun 30, 2026 धौलपुर के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या के बाद परिजन देर शाम बाड़ी कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया। हालांकि घटना अजमेर जेल की होने के कारण पुलिस ने उन्हें वहीं मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद परिजन अजमेर के लिए रवाना हो गए। मृतक के बेटे आसाराम गुर्जर का कहना है कि करीब तीन महीने पहले उनके पिता को