उचकागांव: दहीभाता पंचायत के पूर्व सरपंच का हथियार लहराते वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मची सनसनी
गोपालगंज जिले में कानून को ताक पर रखकर हथियार प्रदर्शन करने का एक नया मामला सामने आया है। एक शादी समारोह के दौरान दहीभाता पंचायत के पूर्व सरपंच द्वारा सरेआम हथियार लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कानून के खौफ पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।