कायमगंज: नवाबगंज उपखंड के गांव त्यौरी में एसडीओ ने दौरा किया, बिजली चोरी पर कार्रवाई की चेतावनी दी और उपभोक्ताओं को जागरुक किया
नवाबगंज उपखंड के गांव त्यौरी में एसडीओ धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने दौरा किया और स्थानीय निवासियों को संबोधित किया और उपभोक्ताओं को जागरूक करने और बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि बिना मीटर के बिजली का उपयोग न किया जाए उन्होंने कहा कि बिजली का प्रयोग केवल मीटर के माध्यम से ही वैध माना जाएगा।पकड़े जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी।