ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली
हिमऊर्जा तेफना के रामोस इंफ्रास्ट्रक्चर पावर प्लांट बनाला में बड़ा हादसा।
पावर प्लांट में पाइप फटने से अचानक भारी मात्रा में पानी बाहर निकल आया, जिसके चलते मौके पर बाढ़ जैसे हालात बन गए।
पानी के तेज बहाव को देखते हुए प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने मौके से सुरक्षित स्थान की ओर भागकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।