रविवार शाम करीब पांच बजे एक महिला कैराना में पुराने पुल के पास यमुना नदी पर आत्महत्या करने के इरादे से पहुंची थी। महिला के हाव—भाव से पुलिसकर्मियों ने उससे जानकारी की। पुलिस के अनुसार, महिला ने बताया कि वह अपनी सास व पति से आए दिन झगड़े के कारण यमुना में आत्महत्या करने जा रही थी। उसने बताया कि वह मोहल्ला रेतावाला की रहने वाली है।