केराकत: सरौनी पश्चिम पट्टी गांव में शॉर्ट सर्किट से 2 मड़हे में आग लगने से एक व्यक्ति झुलसा, गृहस्थी का सामान व नगदी जला
केराकत तहसील क्षेत्र के सरौनी पश्चिम पट्टी गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से 2 मड़हे में आग लगने से एक व्यक्ति झुलस गया, जबकि गृहस्थी का सारा सामान व नगदी जल गया। वहीं, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया हैं। बता दें, साधना देवी पत्नी रामनयन कुमार के मडहे के ऊपर से 440 वोल्ट के खंभे का तार गया हुआ था जिससे चिंगारी निकली और मड़हे में आग लग गई हैं