केराकत: केराकत समाजवादी पार्टी के विधायक तूफानी सरोज ने विधानसभा में कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल
केराकत विधायक तूफानी सरोज ने विधानसभा में जनपद में घटित हत्या, छिनैती और दुष्कर्म के मुद्दे को उठाते हुए सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे को घेरा है। जनपद में घटित घटनाओं के लिए पुलिस के बजाय सरकार के सिस्टम पर सवाल उठाया। उन्होंने बढ़ते हुए अपराध के ग्राफ को नाकामी बताया और उन्होंने यह भी बताया कि मछलीशहर तहसील के मीरगंज थाने के अंतर्गत अदारी गांव में राजस्व विभाग की लापरवाही के चलते 16 जनवरी को विशुनपाल की अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी