केराकत: थाना चंदवक व थाना केराकत पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक अंतर्जनपदीय गौतस्कर हुआ गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण एवं गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना चंदवक व थाना केराकत पुलिस टीम के द्वारा अंतर्जनपदीय गौतस्कर जमालु नट पुत्र स्व. शिवबल नट निवासी तराव को गिरफ्तार किया। कब्जे से एक देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।