केराकत: थाना खुटहन के दौलतपुर पिलकिछा गांव से थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय
थाना खुटहन के दौलतपुर पिलकिछा गांव से थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा दिया गया हैं। बता दें, जौनपुर पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधी एवं वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में केराकत पुलिस टीम द्वारा अभिषेक दुबे पुत्र ओमप्रकाश दुबे उर्फ नन्हकू निवासी दौलतपुर पिलकिछा थाना खुटहन को गिरफ्तार किया गया है।