केराकत: वाराणसी-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों के अनोखे विरोध में लगाया गया प्रतीकात्मक हेलीकॉप्टर रातों-रात हुआ गायब
डोभी विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 16 किलोमीटर अधूरी सड़क पर भूमि अधिग्रहण किए जाने एवं मुआवजा न मिलने से किसानों का सब्र टूटता नजर आ रहा है। वहीं विवश होकर किसानों ने जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। जिसमें किसान के अनोखे विरोध में लगाया गया हेलीकॉप्टर रातों-रात गायब हो गया।