केराकत: गौराबादशाहपुर थाने का केराकत क्षेत्राधिकारी गौरव ने किया निरीक्षण, अभिलेखों व कागजातों को सही से रखने के दिए निर्देश
केराकत क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा ने गौराबादशाहपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौरव शर्मा ने थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर चंदन कुमार राय के साथ बैरक, थाना कैंपस व मेस का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में जरूरी फाइल व पुराने रजिस्टरों को उचित ढंग से रखने के निर्देश दिए। थाना कैंपस में साफ-सफाई की व्यवस्था देख उन्होंने थानाध्यक्ष की प्रशंसा की।