माना क्षेत्र के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी को लेकर सियासत तेज हो गई है। बिंद्रानवागढ़ से कांग्रेस विधायक जनक राम ध्रुव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर नकटी गांव की जगह नवा रायपुर में विधायक कॉलोनी बनाने की मांग की है।
अपने पत्र में विधायक जनक राम ध्रुव ने कहा है कि सैकड़ों ग्रामीणों का आशियाना उजाड़कर बनाई जाने वाली आवासीय कॉलोनी में रहना उचित नहीं होगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि नकटी गांव को इस परियोजना से बाहर रखा जाए और विधायक कॉलोनी के लिए नवा रायपुर में उपलब्ध सरकारी भूमि का उपयोग किया जाए।