प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य को बदलने का काम करेगी इनेलो की रैली : सुनैना चौटाला
इनेलो की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भट्टू में मंथन, सुनैना चौटाला ने पदाधिकारियों को दी नई जिम्मेदारियां
फतेहाबाद।
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) द्वारा भट्टू ब्लॉक में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता इनेलो के फतेहाबाद हलका प्रधान अंगद ढिंगसरा ने की वहीं विशेष तौर पर इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने भाग लिया7 इस दौरान इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला के आगामी हलका स्तरीय कार्यक्रमों और 27 सितंबर को जननायक स्व. चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित होने वाली विशाल रैली की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भट्टू ब्लॉक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रणनीति बनाई गई। बैठक में बीसी सैल के अध्यक्ष भागीराम सोनी, महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका सिहाग, सुशीला पिलानियां, बिल्लु बैनीवाल, राजेन्द्र जखड़, अमित सरोहा, अजय मांजू, रेशमा, कृष्ण मांजू्र कृष्ण लुखा, राजेन्द्र ढाका, राम सिंह किरढान, सतपाल राव, राकेश कड़वासरा, रामप्रकाश, बलबीर पूर्व सरपंच, सुरेन्द्र भादू, निजामुदीन, रोहताश ढाण्ड, सोहन लाल, जेस्साराम सहित अनेक इनेलो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में विशेष रूप से 27 सितंबर को जननायक चौधरी देवीलाल जी की प्रस्तावित विशाल रैली को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई। सुनैना चौटाला ने कहा कि 27 सितंबर को जननायक चौधरी देवीलाल की प्रस्तावित विशाल रैली राज्य के राजनीतिक परिदृश्य को बदलने का काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर अधिक से अधिक लोगों को इस रैली से जोड़ें। साथ ही, इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला के हलका स्तरीय दौरों और कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जननायक चौधरी देवीलाल की जनहितैषी विचारधारा और पार्टी की किसान-कैमरे के हित वाली नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान संगठन विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और बिल्लु ढाबी कलां को भट्टू ब्लॉक का प्रधान तथा राजेन्द्र जाखड़ को ब्लाक प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि अजय मांजू को हल्का प्रचार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुनैना चौटाला ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी चुनावी व संगठनात्मक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए बूथ लेवल संगठन को सशक्त बनाने और प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपने पर भी रणनीति बनी। सुनैना चौटाला ने कहा कि इनेलो का संगठन धरातल पर लगातार मजबूत हो रहा है। कार्यकर्ताओं के इस उत्साह से स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता का विश्वास एक बार फिर इनेलो की नीतियों के प्रति तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी कार्यक्रमों और 27 सितंबर की रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प दिलवाया। इस मौके पर इनेलो के कई वरिष्ठ नेता, स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 27, 2026