रॉबर्ट्सगंज: राबर्ट्सगज कोतवाली में एसबीआई सोनभद्र के करेंसी चेस्ट में मिले नकली नोट मामले में आरबीआई ने दर्ज कराया मुकदमा
सोनभद्र में स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के करेंसी चेंस्ट में 12100 हजार रुपये के जाली नोट मिलने की बात सामने आई है,राबर्ट्सगज कोतवाली में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब रुपये आरबीआई को ट्रांसफर किये गए,बाद में जब जांच हुई तो नकली नोटों को देख कर आरबीआई के आधिकारी चौंक गए। आरबीआई की ओर से सदर कोतवाली मे मुकदमा दर्ज कराया गया।